Method Change of Booking Lowest Smartphone /बदला बुक करने का तरीका, अब पैसे बाद में

बदला बुक करने का तरीका, अब पैसे बाद में



बुधवार को भारत की एक अनजान सी कंपनी ने नई दिल्ली में 'दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन' लॉन्च किया। इसका नाम है फ़्रीडम 251। इसकी क़ीमत है 251 रुपए।दिल्ली के नज़दीक नोएडा में स्थित रिंगिंग बेल्स नाम की एक साल  पुरानी कंपनी के इस 3जी हैंडसेट की कीमत के फ़ीचर्स इससे 15 गुना महंगे किसी फ़ोन जैसे हैं|गुरुवार को इसकी वेबसाइट (फ़्रीडम251 डॉट कॉम) एडवांस के साथ बुकिंग के लिए खुली (फ़ोन पांच दिन तक ऑनलाइन बेचा जाएगा)।फ़ोन की डिलीवरी जून तक की जाएगी। लेकिन एकसाथ इस वेबसाइट पर इतने लोग पहुंचे कि वह क्रैश हो गई।

इसके बाद वेबसाइट पर एक नोटिस चस्पा की गई, इसमें लिखा था छह लाख हिट्स प्रति सेकेंड के भारी उत्साह की वजह से बुकिंग को एक दिन के लिए रोक दिया गया है।


251 रुपए वाले फ्रीडम 251 स्मार्टफोन को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह है। पहले दिन इस फोन को खरीदने के लिए लाखों लोगों ने कोशिश की लेकिन रिंगिंग बेल्स के डायरेक्टर मोहित गोयल के मुताबिक पहले दिन करीब 30,000 यूनिट की बुकिंग हो सकी है। फोन लॉन्च के साथ ही विवादों में भी घिरा हुआ है
सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 की बुकिंग एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि पहले दिन आधिकारिक वेबसाइट पर एक सेकेंड में 6 लाख क्लिक के कारण वेबसाइट क्रेश कर गई थी। इसलिए कंपनी ने फोन की बिक्री बंद कर दी थी। अब फिर बुकिंग शुरू है लेकिन इसका तरीका थोड़ा बदल चुका है।

 जानिए अब कैसे बुक होगा फोन।

  • ऑफिसियल   वेबसाइट पर आपको Buy Now बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद अपना नाम, पता, ईमेल ईडी और मोबाइल नंबर वैगरह भरना होगा। फोन आपके कार्ट में पहुंच जाएगा।
  •  फिर Order Now पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक मैसेज मिलेगा
    इस मैसेज में आपका ऑर्डर नंबर  दिखाई देगा, साथ ही आपको यह सूचना भी दी जाएगी कि आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 48 घंटों के अंदर पेमेंट करने के लिए एक लिंक भेजा जाएगा।

फिलहाल अभी पेमेंट लिंक के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन इस बार यूजर एक आईडी से सिर्फ एक ही फोन बुक कर सकता है। कल तक ऐसी कोई बाध्यता नहीं थी। एक खास बात और रजिस्टर्ड आईडी और मोबाइल नंबर पर किसी तरह का कोई ईमेल या एसएमएस नहीं मिला।


No comments:

Post a Comment