जान लीजिए कि व्हाट्सएप से कैसे करें कॉल
व्हाट्सएप के कॉलिंग फीचर के यूजर की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मगर कभी आपने जानने की कोशिश की है कि इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए कॉल करने में कितने रुपये का इंटरनेट खर्च होता है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक 15 मिनट तक व्हाट्सएप से कॉल करने पर इंटरनेट के स्टैंडर्ड चार्ज पर 50 रुपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है। हालांकि यह खर्च बढ़ और घट भी सकता है।
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस मोबाइल कंपनी का इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं अगर आप इसका इस्तेमाल वाई-फाई के साथ कर रहे हैं तो यह सेवा आपको सबसे सस्ती पड़ेगी।
15 मिनट में 12 एमबी डाटा
10 केबी के लिए चार पैसे का भुगतान करने पर यूजर को 12 एमबी पर 50 रुपये तक चार्ज देने होंगे। खबर के मुताबिक यूजर ने व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हुए 15 मिनट तक अन्य यूजर से बात की तो 12 एमबी का चार्ज चुकाना पड़ेगा।
वहीं अगर आप किसी कंपनी का एक महीने का डाटा प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। अगर नेटवर्क कंपनी 250 रुपये में एक जीबी डाटा दे रही है तो 15 मिनट की कॉल के लिए यूजर को तीन रुपये से कम का शुल्क अदा करना होगा।
सभी के पास नहीं फीचर
हाल में ही व्हाट्सएप ने वॉयस कॉलिंग फीचर जारी किया था जिसके तहत आप व्हाट्सएप से कॉल कर सकते हैं। हालांकि अभी यह फीचर सभी के पास नहीं पहुंचा है मगर जो यूजर इस फीचर का इस्तेमाल कर रहा है, वह किसी अन्य यूजर को कॉल करते है तो यह फीचर उसके पास भी पहुंच जाता है।
उहापोह की स्थिति
व्हाट्स एप के कॉलिंग फीचर ऊहापोह की स्थिति है। कंपनी की तरफ आधिकारिक तौर पर अपडेट नहीं जारी किए जाने से यह कुछ यूजर को मिल गया है तो कुछ परेशान हो रहे हैं।
अभी कॉलिंग फीचर सिर्फ एंड्रॉयड के उन्नत वर्जन में चल रहा है। कंपनी से हवाले से आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि जल्द ही कॉलिंग फीचर आईओएस और विंडो डिवाइस को भी मिल जाएगा। कुछ देशों में इसके आने की खबर है। हालांकि भारत में अभी कॉलिंग का विकल्प कुछ ही यूजर को मिल पाया है।
source:internet
No comments:
Post a Comment