ऐसे रखे ईमेल को हैकर से सुरक्षित
हैकर आपके पासवर्ड को तोड़ने के लिए तरह -तरह के तरीके अपनाते रहते है | कई बार इनबॉक्स में फेक ईमेल भेज कर आपके पासवर्ड को हैक करने की कोशिश करते है या फिर फेक ईमेल के साथ वायरस लिंक भी अटैच कर देते है | यहा ईमेल को सुरक्षित रखने के ऐसे उपाय बता रहे , जिससे हैकिंग के खतरे कम किया जा सकता है
पुराने ईमेल को डाले आर्काइव में
आजकल अधिकांस ईमेल सिस्टम में आर्काइव के आप्शन होते है | इस आप्शन को रेगुलर सेचुदुले मोड में रखने के बाद पुराने ईमेल कुछ दिनों के अन्तराल पर खुद-बू-खुद सर्वर से हटकर आर्काइव में चले जाते है | ऐसे ईमेल को आप अपने ऑफिस के कंप्यूटर पैर दोबारा देख भी सकते है |मगर ऑफिस से बहार होने पर मोबाइल पैर इन्हे देख पाना संभव नही है| यही वजह है की आर्काइव के ऐसें ईमेल तक हैकर नही पहुच पाते है| अगर आप चाहे , तो कुछ पुराने इनबॉक्स में भी रख सकते है |
मेल को रखे व्यवस्थित
हैकर से बचने के लिए दूसरा उपाय यह कर सकते है की इनबॉक्स में आए ईमेल को अलग -अलग फ़ोल्डर्स में रखे और जो जरूरी डाटा हो, उसे ईमेल से हटा दे | ऐसा करने से किसी भी डाटा को पाने के लिए हैकर्स को फ़ोल्डर्स तलाशना पड़ेगा या फिर उसे कई अन्य प्रकियोओ से गुजरना पड़ेगा | साथ में , आर्काइव के विकल्प को यूज़ कर सकते है | ऐसा करके डैमेज को कंट्रोल किया जा सकता है |
पर्सनल - ऑफिसियल ईमेल रखे अलग
अपने ऑफिस के ईमेल को कभी भी पर्सनल ईमेल के साथ इस्तेमाल न करे | अगर ऐसा करेंगे , तो पर्सनल ऑनलाइन गतिविधियों के जरिये कोई हैकर आपको टारगेट बनाकर कंपनी के सिस्टम तक पहुच सकता है , क्योकि ऐसे ईमेल के जरीए हैकर्स को आपकी शौपिंग हैविट और पर्सनल होंबिज की जानकारी मिल जाती है और इसका इस्तेमाल वे फिशिंग ईमेल के लिए करते है| इस तरह की ईमेल देखने में ऐसा लगता है की वह उसी वेबसाइट से आया है, झा से आपने खरीदारी कि है |
हर लिंक को न करे क्लिक
अगर कोई ईमेल आपको खास लिंक या अटैचमेंट के साथ मिले और वह आपको कुछ बड़ा प्रलोभन दे रहा हो , तो ऐसे लिंक को ओपन करने से पहले देख ले कि वह खा से आया है | मेल के वेरिफिकेशन के लिए उस व्यक्ति को आप एक दूसरा मेल भेजकर पूछे की क्या भेजा गया मेल असली है ?
इसके आलावा , लिंक की वास्तविकता जान्ने के लिए कर्सर को हाइपरलिंक पर ले जाकर राईट क्लीक कर देखने की कोशिश करे की वह कहा से आया है ? लिंक और हाइपरलिंक के एड्रेस से मैच करे | इसके बावजूद भी अगर आप आसमंजस में है , तो एक नया विंडो खोले और वेबसाइट के एड्रेस को टाइप करके देखे की वह वास्तविक है या नही |
No comments:
Post a Comment